Breaking News

मोहनलालगंज में भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन

करेंट मीडिया। अर्सलान ख़ान
लखनऊ। जनपद लखनऊ की तहसील मोहनलालगंज में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने का शुभारंभ किया गया। धरना लगातार जारी है तथा प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता 72 घंटे पश्चात प्रस्तावित है।
धरने के प्रथम दिन प्रदेश महासचिव गणेश शंकर वर्मा, महासचिव आशीष यादव, महिला जिला अध्यक्ष उर्मिला मौर्य, महिला महासचिव मोनिका यादव, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, तहसील अध्यक्ष मोहनलालगंज रामानंद रावत, तहसील अध्यक्ष सरोजिनी नगर रमेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलालगंज शिवम कश्यप, राजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, जिला प्रवक्ता अनमोल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, गौरव पाठक सहित सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धरने के दौरान अधिकारियों द्वारा किसानों का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन किसानों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे अपने सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। साथ ही, किसानों ने तहसीलदार द्वारा दिए गए कथित धमकीपूर्ण व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए यह संकल्प लिया कि जब तक सभी मांगे पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह धरना अनवरत जारी रहेगा।
“सम्मान से समझौता नहीं” के नारे के साथ किसानों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपने अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ पर ट्रंप के फैसले को पलटा

वाशिंगटन । पिछले कुछ समय से डोनाल्ड ट्रंप जिस टैरिफ की धमकियॉं देकर अलग अलग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *