Breaking News

झाँसी में राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.70 लाख मामलों का हुआ निस्तारण

झाँसी। राशिद पठान। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती कमलेश कच्छल ने फीता काटकर किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, परिवार न्यायालय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, रेलवे कोर्ट, बाह्य न्यायालय मोंठ, गरौठा, मऊरानीपुर समेत विभिन्न तहसील मुख्यालयों में किया गया, जहां बड़ी संख्या में वादकारियों ने आपसी सुलह-समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण कराया। लोक अदालत के माध्यम से करीब 2 लाख 70 हजार मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इससे न केवल वर्षों से लंबित मामलों में तेजी आई, बल्कि लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय भी प्राप्त हुआ। न्यायालयों में समझौते के आधार पर विवाद समाप्त होने से पक्षकारों को राहत मिली और न्यायिक प्रक्रिया को भी मजबूती मिली। इस अवसर पर सिविल जज (सी.डी.) एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पाराशर, अपर जिला जज एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शरद कुमार चौधरी सहित न्यायिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अत्याधुनिक ओ-आर्म तकनीक से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में स्पाइन ट्रॉमा केयर को मिली नई मजबूती

लखनऊ। मो0ज़ाहिद। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने उन्नत स्पाइन ट्रॉमा उपचार के क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *