Breaking News

झांसी दौरे पर एडीजी कानपुर जोन का बड़ा बयान, सट्टेबाजों पर होगी कड़ी कार्रवाई’

झांसी।राशिद पठान। एडीजी कानपुर जोन ने झांसी जनपद के अपने प्रथम दौरे के दौरान कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि वह कानपुर जोन के सभी जनपदों का क्रमवार भ्रमण कर रही हैं, इसी क्रम में आज झांसी पहुंचकर अधिकारियों, व्यापार मंडल और मीडिया से संवाद किया।
एडीजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की प्रमुख समस्याओं और अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की। उन्होंने साइबर अपराध पर झांसी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देने की बात कही।
उन्होंने कहा कि सट्टे के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई सराहनीय है । और आगे भी जो लोग इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस टीम को अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झांसी पुलिस ने 38 लाख मालियत के 203 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए

झांसी। राशिद पठान। जनपद झांसी पुलिस की सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *