Breaking News

राम मंदिर में चोरी के मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए-अजय राय

लखनऊ/अयोध्या। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय लखनऊ से चलकर अयोध्या पहुंचे, जहां श्री हनुमान गढ़ी पहुंचकर भगवान श्री हनुमान जी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। तदुपरान्त श्री राम जन्म भूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया एवं देश व प्रदेश के सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी के अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेत नरायन सिंह एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम के नेतृत्व में सैंकड़ोें कांग्रेसजनांे द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उन्होने इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसजनों से कहा कि प्रदेश में बड़ी तेजी के साथ राजनीतिक परिवर्तन की जमीन तैयार हो रही है और आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि आन्दोलन और शिलापूजन के समय प्रदेश और देश के श्रद्धालुओं से इकट्ठा हुए धन को आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया। उन्होने कहा कि राम मंदिर और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन, भूमि की खरीद-फरोख्त तथा जो चढ़ावे के मामले में सवाल उठ रहे हैं उन सभी सवालों का जवाब जनता को मिलना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी जांच कराई जा रही है जिनकी निष्पक्षता पर पहले से ही प्रश्नचिन्ह लगता रहा है। इससे जांच की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। भरतीय जनता पार्टी की सरकार पूरे मामले पर जवाब देने के बजाय तथ्यों और सवालों को दबाने का काम कर रही है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के शीर्ष स्तर पर ऐसे लोगों की नियुक्ति की गई जिनका सीधा संबंध केन्द्र सरकार और पीएमओ से रहा है इसलिए इस मामले की नैतिक और प्रशासनिक जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं। पहले इन्होने मंदिर निर्माण में चंदा चोरी किया। अब चढ़ावा में चोरी कर रहे हैं। यह छोटे लोग नहीं हैं, हिस्से के बंटवारे का खेल है। चोरी के मामले में बड़ों को बचाने में छोटे लोगों को मोहरा बनाया जा रहा है। चोरी को दबाने का काम किया जा रहा है। राम मंदिर सेे देश और विदेश के करोड़ों लोगों की जो भावनाएं रही हैं उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। देश और दुनिया के हिन्दू समाज की भावनाओं को छलने का काम किया गया है। उन्होने मांग की कि एसआईटी भंग की जाए क्योंकि लोगों को भ्रमित करने के लिए एसआईटी गठित की गयी है और तत्काल दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो और हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कानून के छात्रों ने जाना न्याय की असली प्रक्रिया

झाँसी। राशिद पठान। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी के तत्वावधान में चल रहे समर एकेडमिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *