नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आज होने वाली नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बेस्ट ऑफ़ लक कहा है। साथ ही उनसे एग्ज़ाम ख़त्म होने के बाद धरने में शामिल होने की अपील की है।
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में कहा, नीट के छात्र-छात्राओं को आज की परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देता हूं. आप लोग पूरे आत्मविश्वास के साथ जाइए और अपनी परीक्षा अच्छे से दीजिए. आपने बहुत पढ़ाई की है, अब बड़ा दिन आ गया है जब आपको परीक्षा देने जाना है।
उन्होंने कहा, हम नहीं चाहते कि आप परीक्षा से पहले प्रदर्शन में आएं। परीक्षा ख़त्म होते ही जंतर-मंतर आ जाइए। मैं यहीं हूं. मैं आप सब से मिलने का इंतज़ार कर रहा हूं। गौरतलब है कि अभिजीत दीपके ने शनिवार को घोषणा की है कि वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े तक जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे।
हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द प्रदर्शन स्थल को ख़ाली करें। पुलिस द्वारा दी गई अनुमति ख़त्म हो गई है । अब देखना होगा कि अनुमति समाप्त होेने के बाद पुलिस क्या रुख अख्तियार करती है ।
Current Media 