Breaking News

मकान मालिक का सोना चुराकर पिघलाकर बेचने जा रहा था किरायेदार

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर कोतवाली पुलिस ने मकान मालकिन के लॉकर से जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी बहन के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। चोरी का खुलासा देर से हो, इसके लिए लॉकर में असली गहनों की जगह नकली जेवर रख दिए थे।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिघला हुआ सोना बरामद किया है, जिसे वह बेचने के लिए बाराबंकी ले जा रहा था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी समीर (20) है। मुखबिर की सूचना पर उसे कान्हा गौशाला के पास हाईवे से दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से करीब 5.60 ग्राम पिघला हुआ सोना बरामद हुआ। पूछताछ में समीर ने बताया कि उसने अपनी बहन मायशा के साथ मिलकर मकान मालकिन की गैरमौजूदगी में लॉकर से आठ हजार रुपये नकद और सोने के जेवर चोरी किए थे।
चोरी के तुरंत खुलासे से बचने के लिए दोनों ने लॉकर में असली गहनों की जगह नकली जेवर रख दिए थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए जेवरों का कुछ हिस्सा पिघलाकर सोने का टुकड़ा बना लिया था, जिसे बेचने के लिए वह बाराबंकी जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले से दर्ज मुकदमे में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं, फरार बहन मायशा से पूछताछ और शेष चोरी गए जेवरों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

फर्जी बैनामा कर पैतृक जमीन हड़पने के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। मो0आफाक। जनपद शाहजहॉपुर के थाना सदर बाजार पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पैतृक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *