Breaking News

सरकार नहीं चाहती कि शिक्षण संस्थान आगे बढ़ें, लोग पढ़े-लिखे- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल की अध्यक्षता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की।
बैठक के बाद श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों-नौजवानों, छात्रों के साथ धोखा किया है। छात्रों, नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। किसानों को खाद-बीज नहीं मिल रहा है। खाद की बोरी से चोरी हो रही है। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से खेती की लागत बढ गयी है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त है। नौजवानों को नौकरी-आरक्षण नहीं मिल रही है। नीट पेपर लीक हुआ। यूपी में भर्ती परीक्षाओं के सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए। सपा इन सभी मुद्दों को विधानसभा में उठायेगी।
श्री यादव ने कहा है कि अगर पेट्रोल में एथनाल मिलाने से, ई-20 से इफेशियंसी बढ़ती है, माइलेज बढ़ता है। मेन्टीनेंस जीरो हो जाता है तो आटोमोबाइल कम्पनियों को विज्ञापन देना चाहिए। लोगों को जानकारी देनी चाहिए।


श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा की गुणवŸाा बर्बाद कर दी है। शिक्षा विभाग की भर्तियों में भारी भ्रष्टाचार है। भाजपा छात्रों को नौकरी-आरक्षण नहीं दे रही है। एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार है। अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी, चंदा चोरी हो गया। रामपुर के मोहम्म्द अली जौहर विश्वविद्यालय को लेकर पहले दिन से भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं थी। भाजपा सरकार शिक्षा संस्थानों को बढ़ता हुआ नहीं देख पाती है। यह सरकार अपने कार्यकाल में खुद कोई विश्वविद्यालय नहीं बना पायी, लेकिन जौहर विश्वविद्यालय पर हथौड़ा चलाना चाहती है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल में 26386 स्कूल बंद हो गये। प्राथमिक स्कूलों में छात्रों की संख्या घट गयी है। प्रदेश में कुल 28 लाख छात्रों का नामांकन घटा है। उसमें से 25 लाख बच्चे पिछड़े और दलित समाज के है। इनमें 16 लाख बेटियां है। इसी तरह सरकारी शिक्षकों की संख्या 62 हजार घट गयी है। स्कूलों को बंद करके भाजपा सरकार नौकरी भी छीन रही है। यह सरकार सरकारी नौकरी नहीं देना चाहती है। भाजपा सरकार में कक्षा एक से आठ तक शिक्षकों के स्वीकृत पद 1 लाख 40 हजार कम हो गये है।
श्री यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा लखीमपुर खीरी में 758 प्राइमरी स्कूल मर्जर या बंद हुए है। सीतापुर में 650, प्रयागराज में 638, मुख्यमंत्री के अपने क्षेत्र में लगभग पांच सौ स्कूल बंद हुए हैं। सपा की सरकार में 2017 में 1 लाख 13 हजार 938 प्राइमरी स्कूल थे। भाजपा सरकार में इनकी संख्या लगातार घटती जा रही है। भाजपा ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार गरीबों को शिक्षा से दूर करने की साजिश कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि चार दिन की सरकार बची है, इसीलिए उत्तर प्रदेश विधानसभा में सत्र भी चार दिन का ही हो रहा है। पहला दिन उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार श्रद्धांजलि देने में निकाल देगी। दूसरा दिन अयोध्या के प्रभु राम जी के मंदिर में हुई सुनियोजित चोरी के महापाप की जिम्मेदारी अपने ऊपर से हटाकर केंद्र सरकार पर डालकर अपना पल्ला झाड़ने में निकाल देगी। ⁠तीसरा दिन प्रयागराज जैसे पूरे प्रदेश में हुए छात्र आंदोलन से बचने में निकाल देगी। चौथा दिन दुखी माँ के सरेआम अपमान पर मुंह छिपाकर जल्दी से सत्र खत्म करने की घोषणा करने में निकाल देगी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ सरकार की बदले की कार्यवाही रोकी जाए- अबू आज़़मी

रामपुर । मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के आदेश जबसे आया है तबसे लगातार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *