Breaking News

“राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ”

लखनऊः प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि सत्र 2024-25 के लिए राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई 2024 से प्रारंभ हो रहे हैं। यह आवेदन टाटा टेक्नोलाजी लिमिटेड के सहयोग से संचालित 149 राजकीय संस्थानों में 11 दीर्घकालीन व्यवसायों के प्रशिक्षण सत्र के लिए किया जा सकता है, जो अगस्त 2024 से प्रारंभ होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी एससीवीटी की वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों में किसी भी प्रकार की त्रुटियों के संशोधन हेतु अभ्यर्थियों को 2 दिन (48 घंटे) का समय दिया जाएगा। प्रवेश से संबंधित जानकारी हेतु अभ्यर्थी विवरणी को पूर्ण रूप से या आवश्यकता अनुसार किसी भी भाग को प्रिंट कर सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 04 अगस्त 2024 की रात्रि 12 बजे तक है। प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य और पिछड़ा वर्ग हेतु 250 रुपये तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति हेतु 150 रुपये निर्धारित किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी हेल्प डेस्क नम्बर 0522-4150500, 7897992063, दूरभाष 0522-2336115, 9628372929 (वाट्सअप) या ई-मेल  help/admissionscvtup.in पर संपर्क कर सकते हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …