Breaking News

पुलिस की खत्म होती दहशत

लखनऊ/मलिहाबाद। शहजाद अहमद ,खान। आज का जाम तुम्हारे नाम लिख अवैध तमंचो व कारतूस के साथ दहशत का माहौल पैदा करने वाले युवक तक रहीमाबाद पुलिस के हाँथ नहीं पहुंच सके हैं। जबकि उसकी शिनाख्त हो चुकी हैं। लेकिन देर शाम तक रहीमाबाद पुलिस ने युवक पर कोई कार्यवाई नहीं की है जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
सोशल मीडिया पर शनिवार को सुबह सुबह एक खबर फोटो सहित वायरल होने लगी। जिसमें एक युवक ने शैलेश रावत नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अपनी स्टोरी पर दो अवैध तमंचो व कारतूस के साथ दहशत का माहौल पैदा कर दिया। वायरल खबर होने के बाद युवक ने अपनी स्टोरी तो हटा दी। युवक के हाँथ पर एसएसए लिखा होने से उसकी शिनाख्त रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम औलियाखेड़ा निवासी शैलेश रावत के रूप में हुयी। स्टोरी पर अवैध असलहों व कारतूसों को लगा दहशत का माहौल पैदा करने वाले युवक की शिनाख्त होने के बाद भी रहीमाबाद पुलिस युवक को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिससे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब …