Breaking News

अखिलेश यादव के भाई का लखनऊ में निधन

लखनऊ। सुबह सुबह लखनऊ से बुरी खबर साममने आई । समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह को निधन हो गया है। परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने की वजह से प्रतीक यादव को लखनऊ स्थित सिविल अस्पताल लाया गया था।
प्रतीक यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव के पति थे। वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
प्रतीक यादव व्यवसायी और फिटनेस फ्रीक थे। अधिकारियों ने बताया कि प्रतीक यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेजा गया है। जहॉं पर अखिलेश यादव भी पहुंचे हैं ।
सिविल अस्पताल के चीफ़ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर देवेश चंद्र पांडेय ने बताया, उन्हें सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर मृत अवस्था में लाया गया था। पुलिस को सूचना दे दी गई। उसके बाद पुलिस ने बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स हैंडल पर शोक संदेश में लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
वहीं अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, श्री प्रतीक यादव का निधन हिला देने वाली ख़बर है। भगवान उन्हें शांति प्रदान करे. विनम्र श्रद्धांजलि।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झांसी दौरे पर एडीजी कानपुर जोन का बड़ा बयान, सट्टेबाजों पर होगी कड़ी कार्रवाई’

झांसी।राशिद पठान। एडीजी कानपुर जोन ने झांसी जनपद के अपने प्रथम दौरे के दौरान कानून …