Breaking News
जेल के बाहर गिरफ्तार करने के लिए इंतज़ार करती हुई पुलिस

जेल गेट पर फिर गिरफ्तार हो गया 100 करोड़ के सट्टे का आरोपी ‘आशीष उपाध्याय’

झांसी। राशिद पठान। 100 करोड़ रुपये के चर्चित सट्टा मामले में आरोपी भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन जेल गेट से बाहर निकलते ही उनकी खुशियां ज्यादा देर टिक नहीं सकीं पहले से तैनात पुलिस टीम ने दूसरे मामले में उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया।


बताया जा रहा है कि आशीष उपाध्याय जैसे ही जेल से बाहर आए, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें दूसरे केस में हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम के बाद जेल गेट के बाहर मौजूद समर्थकों और लोगों में हलचल मच गई।
आशीष उपाध्याय का नाम करोड़ों रुपये के सट्टा कारोबार मामले में सामने आया था, जिसके बाद से मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब दोबारा गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झांसी दौरे पर एडीजी कानपुर जोन का बड़ा बयान, सट्टेबाजों पर होगी कड़ी कार्रवाई’

झांसी।राशिद पठान। एडीजी कानपुर जोन ने झांसी जनपद के अपने प्रथम दौरे के दौरान कानून …