Breaking News

भगवान बुद्ध के शांति का मार्ग आज भी दुनिया को प्रेरणा दे रहा – मौर्य

लखनऊ :

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश शांति का मार्ग अपनाने पर जोर देते हैं, उनके उपदेश आज की तनावभरी जिंदगी तथा विश्व शांति के लिए और अधिक प्रसांगिक है।श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री न केवल शांति का संदेश दे रहे हैं बल्कि उस पर अमल भी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया ने युद्ध दिया और भारत ने बुद्ध दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जहां तथागत के शिष्य होंगे वहां शांति होगी, विपश्यना होगी। उन्होंने कहा, प्रत्येक परिवार में भगवान बुद्ध का एक अनुयायी होना चाहिए। अगर शांति, विकास, रोजगार चाहिए तो बुद्धं शरणं से उत्तम कोई दूसरा मार्ग नहीं है। श्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को लखनऊ की ग्राम पंचायत मवई पड़ियाना स्थित शाक्यमुनि बुद्ध विहार एवं भिक्षु प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित श्रामेरण प्रशिक्षण शिविर एवं धम्म देशना (मेडिटेशन) के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

श्री मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध, त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण का पर्याय हैं। आज पूरा विश्व महात्मा बुद्ध के विचारों पर चलने की अपील कर रहा है। पूरा संसार भारत को शांतिप्रिय एवं सद्भावना का दूत मानता है। तथागत भगवान बुद्ध के जीवन और दिखाए गए सत्य, अहिंसा, प्रेम व करुणा के मार्ग से ’विश्व- शांति एवं राष्ट्र- निर्माण’ की प्रेरणा दुनिया को हमेशा मिलती रहेगी।श्री मौर्य ने कहा कि केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार प्रदेश में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों जैसे सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कौशाम्बी और संकिसा का निरन्तर विकास कर रही है। कौशाम्बी में विपश्यना केन्द्र निर्माण की तैयारी प्रगति के अंतिम चरण में है। इसके अलावा मठ और स्तूपों के विकास के साथ-साथ पर्यटक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने तीन बातों पर जोर दिया था, जिसमें इच्छाओं का त्याग, क्रोध पर नियंत्रण तथा ज्ञान का विस्तार शामिल है। उनके उपदेशों पर अमल करते हुए जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उ0प्र0 सरकार आम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप हर कदम पर साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलकर दुनिया में शांति स्थापित की जा सकती है। भगवान बुद्ध ने हमेशा अपने संदेशों में शांति का मार्ग अपनाने पर जोर दिया। उनके बताये हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। भगवान बुद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण स्थल का प्रचार पूरी दुनिया में किया जा रहा है ताकि विश्वभर के अनुयायी उ0प्र0 की ओर आये।
उप मुख्यमंत्री ने यहां पर कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य श्री राम चन्द्र प्रधान, भिक्षु नीलरतन सहित
भारी संख्या में भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

प्रशासन को लगता है कि वे क़ानून का राज लागू कराने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए-कोर्ट

इलाहाबाद । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हाल ही में उत्तर प्रदेश प्रशासन के उस आदेश …