Breaking News

“पाकिस्तान के लिए गोल्ड जीतने वाले नदीम को ससुर ने इनाम में दी भैंस “

करेन्ट मीडिया । पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम ने जबसे पाकिस्तान के लिए गोल्ड जीता है तबसे उनपर इनामों की बारिश हो रही है । जानकारी में आया है कि अरशद नदीम के ससुर ने गिफ़्ट में दामाद को भैंस दी जिससे वह दूध पीकर और गोल्ड मेडल जीत सके । अरशद नदीम ने ली चुटकी लेते हुए कहा भैंस तो ठीक है पर…
उन्होंने पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज़ चौनल को पत्नी के साथ दिए इंटरव्यू के दौरान कहा, इन्होंने (पत्नी) मुझे बताया कि अब्बू ने भैंस दी है। मुझे पांच एकड़ जमीन देते तो ज्यादा अच्छा होता चलो भैंस देकर भी अच्छा किया है।
पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो इवेंट में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता था। इसी इवेंट में भारत के नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …