Breaking News

“ऋषभ शेट्टी को फ़िल्म कांतारा के लिए मिला नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड “

मुबई । 70वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार ऋषभ शेट्टी के लिए बहुत बडी खुशखबरी लेकर आये हैं । राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में कन्नड़ फ़िल्म कांतारा में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कहा, यह मेरी पूरी टीम की वजह से संभव हो पाया है। मैं सिर्फ फ़िल्म का चेहरा हूं, यह सब उनकी कड़ी मेहनत की वजह से है। ऋषभ शेट्टी को एवार्ड मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहां
उन्होंने कहा है कि प्रोडक्शन हाउस होम्बाले ने हमें बहुत सारा सपोर्ट किया है. मेरे टेक्नीशियन और सपोर्टिंग कलाकारों के सहयोग के कारण ही यह संभव हुआ है।
ऋषभ ने कहा, “मैं कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, लोगों ने इस फिल्म को इतनी बड़ी हिट बनाई है। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में तमिल फ़िल्म श्तिरुचित्रम्बलमश् के लिए नित्या मेनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।
गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए मानसी पारेख को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …