Breaking News

झांसी पुलिस ने 38 लाख मालियत के 203 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए

झांसी। राशिद पठान। जनपद झांसी पुलिस की सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए 203 गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई जा रही है।


अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। विभिन्न लोगों द्वारा मोबाइल फोन गुम होने संबंधी शिकायतें और प्रार्थना पत्र दिए गए थे, जिनके आधार पर सर्विलांस सेल ने ब्म्प्त् पोर्टल की सहायता से मोबाइल फोनों की तलाश शुरू की।
लगातार प्रयासों के बाद सर्विलांस टीम ने कुल 203 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। गुरुवार को पुलिस लाइन झांसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों ने झांसी पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी गुमशुदा मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए अभियान जारी रहेगा तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाता रहेगा ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर झांसी पुलिस हाई अलर्ट पर

झांसी। राशिद पठान । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *