Breaking News

आग लगाने के लिए उकसाने पर 7 अज्ञात लोागों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की

शाहजहांपुर। अभिनय गुप्ता। पुलिस कार्यालय में घुसकर अपने ऊपर तरल पदार्थ डालकर आग लगाने के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है वहीं पीड़ित को गंभीर हालात में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में एक व्यक्ति ने पहुंच कर अपने पैरों पर कोई तरल पदार्थ डाला और आग लगा ली हालांकि तत्काल पुलिस कर्मियों ने कम्बल डालकर आग पर काबू पा लिया इसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बुधवार को करंट मीडिया को बताया कि सदर थाने के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र दीक्षित की ओर से 7 अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है की पीड़ित तारिक अली जैसे ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा तो वहां मौजूद छः सात लोगों ने उसे उकसाया की (छोटी लोडर) माल बाहक गाड़ी तुम्हारे नाम है अगर तुम अपने पैरों में आग लगाने का ड्रामा करोगे तो तुम्हें गाड़ी भी मिल जाएगी और उमेश तिवारी ने जो पैसा तुम्हें दिया है वह भी वापस नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़ित से इन्होंने कहा कि अपने पैरों में आग लगाकर शोर मचाओ इससे पुलिस दबाव में आ जाएगी और उसके बाद जो इन लोगों ने बताया था पीड़ित ने वही किया परंतु आग की लपटे जब तेज हुई तो पुलिस कर्मियों ने आग बुझाई परंतु सलाह देने वाले आरोपी उसका वीडियो बनाते रहे।

मीणा ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस घटना में फरियादियों एवं पुलिस कर्मियों की जान खतरे में पड़ गई तथा कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपियों की पहचान हम सीसीटीवी फुटेज देखकर कर रहे हैं इसके अलावा सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुए हैं उनका भी संज्ञान लिया जा रहा है।

पुलिस ने सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध धार 147 (उपद्रव करने) 148 (मृत्यु कारित होने की संभावना) 149 (गैरकानूनी रूप से जमावड़ा लगाना) 114 (अपराध करने के लिए प्रेरित करना) 115 (अपराध के लिए उकसाना) तथा 120बी (षड्यंत्र करना) 306 (आत्महत्या के दुष्प्रेषण) तथा 309 (आत्महत्या में सहायता करना) 511 (आजीवन कारावास से दंडनीय अपराधों के लिए सहायता) सहित 14 गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 50 प्रतिशत जले तारिक अली को दिन में उपचार के लिए ला लाया गया था इसके बाद उसका उपचार किया गया परंतु उसका जननांग (प्राइवेट पार्ट्स) जल जाने के कारण उसे सर्जरी के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया था की घटना में पीड़ित का अपने व्यावसायिक मित्र उमेश तिवारी के मध्य (मालबाहक) छोटा लोडर को लेकर विवाद था न्यायालय के आदेश पर दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध मामला सदर बाजार थाने में दर्ज किया गया दोनों का मामला न्यायालय में है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसपी सिटी संजय कुमार के नेतृत्व में बनी एक टीम कर रही है

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ पर ट्रंप के फैसले को पलटा

वाशिंगटन । पिछले कुछ समय से डोनाल्ड ट्रंप जिस टैरिफ की धमकियॉं देकर अलग अलग …