Breaking News

फार्मर रजिस्ट्री के लिए रात्रिकालीन विशेष अभियान का आयोजन

मलिहाबाद। शहज़ाद अहमद खान । कृषि विभाग द्वारा 6 जनवरी को किसानों की फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया को तेज गति से पूर्ण करने हेतु जनसेवा केंद्रों पर रात्रिकालीन विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान दिन के समय सर्वर में आने वाली तकनीकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है, ताकि अधिक से अधिक किसानों की रजिस्ट्री प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सके।

सभी जनसेवा केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि वे सुबह और शाम के समय किसानों की अधिकतम रजिस्ट्रियां करें और प्रतिदिन कम से कम 15 रजिस्ट्रियां सुनिश्चित करें।

सहायक विकास अधिकारी (कृषि), मलिहाबाद, मानवेन्द्र सिंह ने किसानों को जनसेवा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारियों को दी है। साथ ही, माननीय जनप्रतिनिधियों और मीडिया से भी अपील की गई है कि वे किसानों को प्रेरित करें ताकि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और समय पर रजिस्ट्री पूरी कर सकें। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हमारे अन्नदाता भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और कृषि विभाग की अन्य लाभकारी योजनाओं से वंचित न रहें।

इस विशेष रात्रिकालीन अभियान के तहत मलिहाबाद क्षेत्र के निम्न स्थानों पर कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा कैंप आयोजित किए जा रहे हैंरू
1. कसमंडी कला – राहुल गुप्ता (तकनीकी सहायक)
2. गौदा मुआज्जमनगर – विमल कुमार सिंह (सहायक तकनीकी प्रबंधक)
कृषि विभाग सभी किसानों से अपील करता है कि वे इस अभियान में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और समय रहते फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करवाएं। यह पहल किसानों के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रयास है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब …