Breaking News

“करणी सेना के प्रमुख की जयपुर में हत्या”

जयपुर । सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्या मामले में फरार हमलावरों पर पुलिस ने बुधवार को पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
डीजीपी उमेश मिश्रा ने गोगामेडी हत्याकांड की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित की है। एडीजी क्राइम दिनेश एनएम के नेतृत्व में इस एसआईटी का गठन हुआ है। डीजीपी के अनुसार गोगामेडी हत्याकांड के दोनों फरार अभियुक्तों की पहचान हो गई है। हालांकि, इस मामले में ख़बर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
डीजीपी का कहना है की, ‘‘एफआईआर दर्ज होते ही अभियुक्तों के बारे में जानकारी देने वालों को 5-5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।‘‘
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की मंगलवार दोपहर जयपुर में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। श्याम नगर इलाके में उनके घर मिलने के बहाने आए तीन हमलावरों ने उनके लिविंग रूम में ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गंभीर हालत में मानसरोवर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं कांग्रेस और भाजपा एक दूूसरे पर आरोप लगा रहे हैं ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …