Breaking News

“बेगम फेस्टिवल का अच्छी यादों के साथ समापन”

लखनऊ। पोश व सलेमपुर के तत्वावधान में आयोजित बेगम फेस्टिवल अपनी बहुत सी अच्छी यादों के साथ समाप्त हो गया । समारोह में पहले दिनों की तरह अंतिम दिन भी कई प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें खासतौर से उर्दू सुलेख, स्केचिंग, ड्राइंग व ओपन माइक प्रतियोगिताओं के अलावा मुशायरे का आयोजन भी हुआ तथा समाज सेवा में उल्लेखनीय काम करने वाली पांच शख्सियतों को सम्मानित किया गया।
सलेमपुर हाउस में आयोजित बेगम फेस्टिवल के पहले सत्र में लखनऊ के उर्दू सुलेखक अजीम हैदर जाफरी
ने अरबी और उर्दू सुलेख में पेश आने वाली जटिलताओं की बात की। उन्होंने बताया कि उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट
छोटे इमामबाड़े की दीवारों पर सुलेख के काम को बहाल करना था।

दूसरा सत्र स्केचिंग, ड्राइंग और ओपेन माइक प्रतियोगिताओं का था जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शाम को आयोजित सम्मान समारोह में सुमन रावत, वर्षा वर्मा, विशाल सिंह फूडमैन,वफा अब्बास व इमदाद इमाम को सामाजिक क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सलेमपुर रियासत से ताल्लुक रखने वाले राजा सैय्यद तकी हसन व भाजपा एमएलसी गोविंद नारायण ने सभी को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
संचालन प्रोफेसर साबिरा हबीब ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत कठपुतली नृत्य का प्रदर्शन तथा उभरते शायरों के लिए मुशायरे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रोताओं ने बड़ी तादाद में पहुंच कर मुशायरे का लुत्फ उठाया ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …